![]()
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाला अमन अंसारी उर्फ गोलू 7वीं कक्षा तक ही पढ़ाई किया है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वर्ष 2022 में जॉब करने के लिए घर छोड़कर लोहरदगा से मुंबई चला गया। मुंबई के डंकनरोड नागपाड़ा में रहकर अमन अंसारी पहले एसी बनाने का काम सीखा। फिर कुछ दिनों तक मुंबई में ही जॉब किया। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि वर्ष 2024 में मुंबई का एजेंट जिशान शेख ने विजिट वीजा बनावाकर अमन अंसारी को ओमान भेजा। वहां जॉब नहीं मिला तो वापस लौट गया। वर्ष 2025 में जिशान फिर जॉब करने के लिए अमन को दुबई भेजा। वहां जाने के बाद इस बार आबुधाबी के मरमुम स्टार टेक्निकल सर्विस एलएलसी कंपनी में एसी बनाने का काम मिला। कंपनी में ही सीवान का रहने वाला सुलेमान अंसारी, आजमगढ़ का मो. आजम और कंपनी मैनेजर अहमद अली से संपर्क हुआ। बीजा हुआ खत्म को पहुंचे भारत यहीं काम करने के बाद सभी साथ रहने लगे। जब बीजा समाप्त हो गया तो कंपनी 1 जनवरी 2026 को वापस इंडिया भेज दिया। पुलिस जांच में इस बात की भी जानकारी मिली है कि इंडिया लौटने के बावजूद कंपनी मैनेजर अहमद अली अक्सर अमन के संपर्क में रहता था। कंपनी मैनेजर अहमद अली ने अमन को बताया था कि आवेश राजपूत उर्फ राणा और सहजाद उर्फ शहनबाज आलम उर्फ भट्टी को तुम्हारा मोबाइल नंबर दिया गया है। जल्द ही तुमसे संपर्क करेंगे। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक इसके बाद 5 जून को राणा ने फोन कर अमन से लंबी बातचीत की और घटना का अंजाम देने के लिए 3 लड़कों का व्यवस्था करने को कहा। फिर राणा और भट्ठी के इशारे पर पूरी प्लानिंग के साथ 16 जून की रात चुटिया स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया। अमन से पूछताछ में पुलिस को अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कैब से पहुंचा था आरएसएस कार्यालय हमला करने से पहले आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए पूरी तैयारी की थी। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए सभी ने होटल में रखा उजले रंग का तौलिया और बेडशीट का इस्तेमाल किया था। सायम सुजान ने सैफ के मोबाइल से एक कैब बुक कर चालक को बुलाया था। इसी कैब में सभी सवार होकर चुटिया स्थित निवारणपुर पहुंचा था। हालांकि तीनों आरोपी सड़क पर उतरने से पहले ही तौलिया से खूद का चेहरा ढक लिया था। आरएसएस कार्यालय से 50 मीटर पहले गाड़ी रोक सायम सुजान बैठा रहा रहा और वहां से आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। वहीं सैफ और अमन गाड़ी से उतरकर पैदल पहुंचा और कार्यालय पर 2 बम फेंका। कपड़े बदलकर भागे 2 आरोपी 17 जून की सुबह लगभग 10 बजे तीनों आरोपी होटल से निकले और 150-150 रु. में 2 सेट नया कपड़ा खरीदा। पुलिस से बचने के लिए सैफ और अमन घटना के समय पहना गया कपड़ा बदल लिया। घटना के समय पहने गए कपड़े को सुजान को दे दिया। सायन सुजान उस कपड़े की गठरी बनाकर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नगर निगम का निर्माणाधीन विल्डिंग के पीछे फेक दिया। होटल के रूम नंबर 202 में देर तैयार किया पेट्रोल बम 16 जून की देर शाम तीनों आरोपी कांटाटोली स्थित होटल रॉयल इन पहुंचा। अमन अंसारी ने आईडी प्रुफ देकर एक हजार रुपए में होटल में कमरा नंबर 202 बुक कराया। कमरे में जाने के बाद रात 10 बजे सभी बाहर निकले और बगल के चाउमिन दुकान गए। वहां सॉस की 2 खाली बोतले मांगी। चाउमिन दुकान संचालक ने पूछा कि किसी से लड़ाई तो नहीं हुई है। ऐसा हुआ भी है तो किसी को मारना नहीं। लड़ाई-झगड़ा नहीं होने की बात पर आश्वस्त होने के बाद दुकान संचालक ने 10 रु. में सॉस की 2 खाली बोतलें दे दी। इसे लेकर सभी होटल चले गए और कमरा नंबर 202 में बैठकर पेट्रोल बम तैयार किया।
Source link