भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राउरकेला में गूंजी सरायकेला छऊ की थाप, कलाकारों ने बिखेरी लोककला की...



भास्कर न्यूज | सरायकेला ओडिशा के राउरकेला में आयोजित सिंहभूम सांस्कृतिक परिषद के 59वें वार्षिक उत्सव में सरायकेला छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीती शाम सिविक सेंटर में आयोजित इस समारोह में “आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा” के 10 सदस्यीय कलाकार दल ने अपनी शानदार कला से सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत की अनुपम छटा बिखेरी। संस्था के सह-निदेशक डॉ. रंजीत कुमार आचार्य के नेतृत्व में कलाकारों ने आरती नृत्य और राधा-कृष्ण नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा, भाव-भंगिमाएं और लयबद्ध नृत्य ने उपस्थित हजारों दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक और रघुनाथपाली विधायक तांती उपस्थित थे। समारोह में सरायकेला-खरसावां सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र के कला-प्रेमियों की बड़ी भागीदारी रही। दल में डॉ. रंजीत आचार्य के अलावा सुकांत कुमार आचार्य, शुभम आचार्य, रौनक आचार्य, शिवम सिंह मोदक, नैतिक कर मोदक, सतीश सिंह मोदक समेत अन्य कलाकार शामिल थे। इस अवसर पर पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य, मुखौटा गुरु सुशांत कुमार महापात्र और डॉ. रंजीत कुमार आचार्य को उनके कला योगदान के लिए ‘सिंहभूम गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top