भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राखी से लेकर जन्माष्टमी तक की शॉपिंग होगी एक छत के नीचे,...


Last Updated:

Ranchi Sawan Mela: रांची में 1, 2 और 3 अगस्त को अग्रसेन भवन और मारवाड़ी भवन में भव्य सावन मेले का आयोजन होगा. यहां 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे जिन पर डिजाइनर सामान, राखी, साड़ियां, लड्डू गोपाल के कपड़े वगैरह मिलेंगे. इसके साथ ही फूड कोर्ट भी होगा जहां आप मनपसंद चीजें खा सकते हैं.

रांची में कई जगह सावन मेले आयोजित किए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में अग्रसेन भवन और मारवाड़ी भवन में भी सावन मेले लगेंगे. खास बात यह है कि यहां एक ही छत के नीचे कई तरह के एक्सक्लूसिव डिजाइनर सामान देखने और खरीदने को मिलेंगे. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी या सामान्य दिनों के लिए भी अगर महिलाएं कुछ यूनिक खरीदारी करना चाहती हैं, तो यहां आ सकती हैं. यहां महिलाओं के लिए खास कलेक्शन उपलब्ध रहेगा.

इसके लिए 1, 2, 3 अगस्त को आप रांची के अग्रसेन भवन और मारवाड़ी भवन आ सकते हैं. यहां पर भव्य सावन मेले का आयोजन होगा. खास बात यह रहेगी कि यहां पर 100 से अधिक स्टॉल होंगे. संचालक रीना अग्रवाल बताती हैं, यहां पर अगर 100 स्टॉल हैं तो 100 अलग-अलग डिजाइन और कलेक्शन देखने को मिलेंगे. एक रिपीट नहीं होता और बाजार से बिल्कुल अलग होता है.

राखी के लिए आपको काफी यूनिक कलेक्शन देखने को मिलेगा और दाम केवल ₹5 से शुरू हो जाता है. यानी कि आप बजट में शॉपिंग कर सकते हैं. साड़ियों की कीमत ₹350 होती है, तो यहां हर वर्ग के लोग खुलकर शॉपिंग करते हैं. इसके अलावा बेडशीट से लेकर प्लाजो, कुर्ती, बंधेज सिल्क, जयपुरी सिल्क, बनारसी साड़ी, डिजाइनर टॉप, सलवार कुर्ता इन सभी चीजों का स्पेशल कलेक्शन मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर आपको जन्माष्टमी के लिए भी लड्डू गोपाल के कई सारे डिजाइनर कपड़े देखने को मिलेंगे. उनके तकिये से लेकर चादर तक हर एक चीज यहां पर आपको लेटेस्ट डिजाइन की मिलेगी. इन्हें महिलाएं अपने हाथों से अपने घर पर बनाती हैं इसलिए यहां का कलेक्शन आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा.

यहां पर आने के लिए आपको एंट्री फीस के रूप में 10 से 20 रुपए चुकाने होंगे. एक और खास बात यह है कि अगर आप शॉपिंग करते हुए थक गए हैं और भूख भी लगी है तो कोई बात नहीं एक बड़ा जोन फूड कोर्ट का होगा. यहां पर छोले भटूरे, पाव-भाजी, गोलगप्पे, नूडल्स और चिल्ली जैसे बहुत से आइटम होंगे और हाइजीन का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए आपको अलग से टोकन लेना होगा. यहां आप बैठकर रेस्ट कर सकते हैं और पेट पूजा भी.

इतना ही नहीं, आप अपने घर के लिए नमकीन के 80 से 90 फ्लेवर, अचार के कई फ्लेवर और चटपटी कैंडी के भी कई तरह के फ्लेवर खरीद सकते हैं. इसके अलावा कई तरह के पापड़ के विकल्प भी इस मेले में देखने को मिलते हैं. ये सभी चीजें घर की बनी, शुद्ध और ऑथेंटिक होती हैं. यही कारण है कि लोग सालभर ऐसे मेले का इंतजार करते हैं, ताकि उन्हें शुद्ध, ऑथेंटिक और घर की बनी चीजें एक ही छत के नीचे मिल जाएं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top