सिमडेगा | भगवान श्रीराम के चरणरज से पवित्र श्रीरामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 23 से 25 नवंबर तक द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव का आयोजन होगा। उपायुक्त कंचन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। वे भगवान श्रीराम के चरणों में नमन कर निवेदन करते हैं, वे अपने जीवन को धन्य बताते हैं। सभी लोग इस पावन अवसर पर यहां आएं। वे इस भूमि को प्रणाम करें। वे श्रीराम के आदर्शों को अपने हृदय में धारण करें। वे समाज को सुंदर, सुखी और सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
Source link