भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में होटल एके इंटरनेशनल पर फायरिंग:मेन गेट का शीशा टूटा, पहले...




हजारीबाग में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने लगातार दूसरे दिन राहुल दुबे गिरोह के नाम पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला चौपारण थाना क्षेत्र के सरदारपुर स्थित होटल ए.के. इंटरनेशनल का है, जहां बुधवार की देर रात अपराधियों ने होटल के बाहर कई राउंड फायरिंग की। अफरातफरी और दहशत का माहौल गोलीबारी में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। 30 अक्टूबर को भी इसी होटल के मेन गेट पर फायरिंग की गई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से राहुल दुबे गिरोह के नाम का एक पर्चा मिला है। बताया जा रहा है कि इस पर्चे के जरिए गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पर्चा की सत्यता और गिरोह की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 18 नवंबर को कोयला खनन कंपनी के मेन गेट पर भी हुई थी गोलीबारी गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले, 18 नवंबर की रात केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी स्थित कोयला खनन कंपनी ऋत्विक के मुख्य गेट पर भी गोलीबारी हुई थी। वहां से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया था। इस घटना के बाद भी राहुल दुबे गिरोह के नाम की चर्चा सामने आई थी। लगातार दो दिनों में हुई गोलीबारी और इससे पहले होटल को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने जिले के कोयला कारोबारियों और अन्य व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजह और दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों का पता लगाने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top