![]()
भास्कर न्यूज| राजनगर जिले के उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सीएचसी राजनगर में पदस्थापित कई एएनएम, जीएनएम और अन्य कर्मियों को सीएचसी गम्हरिया भेजा गया है। गम्हरिया में कार्यरत कर्मियों को राजनगर में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरित कर्मियों में एएनएम, जीएनएम, एसटीएस तथा लिपिक पद के कर्मचारी शामिल हैं। सिविल सर्जन के आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मी पत्र निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें। जून 2026 माह का वेतन और मानदेय नए पदस्थापन स्थल से भुगतान किया जाएगा। राजनगर से जीएनएम पार्वती मंडी, जीएनएम सुनीता भेंगरा, जीएनएम आरती महतो, एएनएम सीमा कुमारी, एएनएम पूनम तिग्गा, एएनएम जयश्री अमृता तिग्गा, एएनएम संचिता मैती, एएनएम ललिता कुमारी, क्लर्क संजय भेंगरा एवं एसटीएस विश्वाजीत महतो को गम्हरिया सीएचसी में पदस्थापित किया गया है। गम्हरिया से जीएनएम जोशना हांसदा, एएनएम पद्मावती गिरी, एएनएम अपर्णा जना, एएनएम ललिता सिन्हा, एएनएम विवेचना महतो, एएनएम अहिल्या कुमारी, एएनएम सुपर्णा सीठ, एसटीएस पोटेल हांसदा, एफपीडब्ल्यू सौरभ प्रसार एवं एसआई संतोष साहू को राजनगर सीएचसी में पदस्थापित किया गया है।
Source link