भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ मध्येशिया वैश्य समाज चुनाव:रूपेश गुप्ता बने अध्यक्ष, 11 मतों से दर्ज...




रामगढ़ मध्येशिया वैश्य समाज के त्रैवार्षिक चुनाव में रूपेश गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है। वे वर्ष 2026 से 2029 तक समाज का नेतृत्व करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 3 मई को विकास नगर स्थित गणिनाथ धर्मशाला में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव संचालन समिति की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रूपेश और सतीश के बीच सीधा मुकाबला इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूपेश गुप्ता और सतीश गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। कुल 53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और खास बात यह रही कि एक भी मत रद्द नहीं हुआ। मतगणना के बाद रूपेश गुप्ता को 32 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश गुप्ता को 21 मत मिले। इस तरह रूपेश गुप्ता ने 11 मतों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की। चुनाव संचालन समिति ने निभाई अहम भूमिका चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, सह-चुनाव अधिकारी रामेश्वर प्रसाद और सुबोध कुमार गुप्ता शामिल थे। इन सभी ने पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करते हुए सुनिश्चित किया कि मतदान और मतगणना दोनों ही पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताई प्रतिबद्धता अध्यक्ष चुने जाने के बाद रूपेश गुप्ता ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, नरेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, देवेंद्र शरण, अशोक प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, सुबोध कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चुनाव के सफल आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top