भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में शराब दुकान से लाखों की चोरी:चोर शटर ऊपर उठाकर दुकान...




रामगढ़ जिले के चितरपुर ओवरब्रिज स्थित एक शराब दुकान से अज्ञात चोरों ने बीते रात लगभग 2 लाख 81 हजार 320 रुपए की नकदी चोरी कर ली। दुकान मालिक विनोद कुमार गुप्ता ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विनोद कुमार गुप्ता चितरपुर ओवरब्रिज पर वाइन शॉप चलाते हैं। रविवार रात लगभग 11 बजे दुकान के कर्मी ने इसे बंद किया था। सोमवार सुबह जब कर्मी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चैनल गेट के दो एंगल और शटर के दोनों तरफ के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने शटर ऊपर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। अंदर जाने पर कर्मचारियों ने पाया कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर में रखे 2,81,320 रुपए नकद, ड्रॉवर और ऑनलाइन सेल स्कैनर गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें दो नकाबपोश चोर चोरी करते हुए दिखाई दिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से रात्रि गश्त में पुलिस की लापरवाही उजागर होती है। वहीं, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top