भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में DRDO कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला:पतरातू के तालाटांड़...




रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमल किशोर महतो के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में डीआरडीओ में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कमल किशोर महतो पतरातू निवासी प्रभु महतो के पुत्र थे। लगभग एक महीने पहले 19 अप्रैल को कमल किशोर छुट्टी लेकर अपने घर पतरातू आए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सब कुछ सामान्य चल रहा था। रात में टहलते देखा था लोगों ने ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे कमल किशोर को इलाके में टहलते देखा गया था। मंगलवार सुबह तालाटांड़ पहाड़ी पर लोगों ने पेड़ से लटके शव को देखा। यह खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। कमल किशोर की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक के दो छोटे बेटे हैं। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top