भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामरेखा धाम में सरस्वती शिशु मंदिर सलडेगा के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता...




सिमडेगा| श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के किशोर भारती एवं कन्या भारती के छात्र-छात्राओं ने रामरेखा धाम का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया तथा श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान के विग्रहों का दर्शन-पूजन कर राष्ट्र एवं मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने सदाचार, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश ग्रहण किया। वापसी के क्रम में छात्र-छात्राओं ने रामरेखा धाम विद्या मंदिर, सरखुटोली का भी भ्रमण किया और वहां की शिक्षण व्यवस्था एवं संस्कारमय वातावरण का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष संजीत कुमार, जिला प्रचारक कौशलेंद्र, आचार्य मनोज प्रसाद, सीमा कुमारी, आशा मुंडा तथा छात्रावास प्रमुख हर्षित कुमार दादुल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण से विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top