भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राहुल गांधी के शब्दों से हिली ‘इंडिया’ गठबंधन की एकता, माकपा ने...


होमताजा खबरदेश

केरल चुनाव की टीस अभी बाकी! राहुल गांधी के बयान पर माकपा का तगड़ा जवाब

Last Updated:

राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग में केरल की राजनीति और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लेकर बयान दिया था. राहुल ने साफ कहा था कि वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को गले नहीं लगा सकते हैं. अब माकपा नेता ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. इससे गठबंधन की एकता पर असर पड़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

केरल चुनाव की टीस अभी बाकी! राहुल गांधी के बयान पर माकपा का तगड़ा जवाबZoom

‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर माकपा ने राहुल गांधी को नसीहत दी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केरल की राजनीति को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में की गई टिप्पणी पर शनिवार को कहा कि उन्हें सिर्फ इतनी सलाह दी गई है कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और मोदी सरकार के लिए ‘मददगार’ बनने से बचें. माकपा महासचिव एम ए बेबी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, “कोई भी राहुल गांधी से यह नहीं कह रहा कि वह पिनराई विजयन को गले लगाएं.”

उन्होंने कहा, “इसके उलट, हम उनसे केवल यह कह रहे हैं कि वह पिनराई विजयन और अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर ईडी और मोदी सरकार का मददगार बनने से बचें. यह विपक्ष के नेता का काम नहीं है.” बेबी की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी द्वारा आठ जून को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में उनके द्वारा दिये गए संबोधन को शुक्रवार को सार्वजनिक किए जाने के एक दिन बाद आई.

राहुल गांधी ने बैठक में कहा था, “हमारे अपने राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन यदि आप मुझसे कह रहे हैं कि मैं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को जाकर गले लगाऊं, तो मैं ऐसा नहीं कर सकता और न ही करूंगा, क्योंकि मेरा उनके साथ राजनीतिक संघर्ष जारी है.” वह केरल विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा तत्कालीन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार पर किए गए हमलों को लेकर माकपा की आपत्ति के संदर्भ में यह बात कह रहे थे.

राहुल गांधी ने यह भी कहा था, “हमें लचीला रुख अपनाना होगा और यह समझना होगा कि हमारे खिलाफ पूरी ताकत से हमला किया जा रहा है, ताकि यह साबित किया जा सके कि विपक्ष कमजोर और बिखरा हुआ है.” सूत्रों के अनुसार, माकपा के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए आरोपों पर बैठक के दौरान चिंता जताई थी.

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान वाम दल और भाजपा के बीच कथित ‘मौन सहमति’ होने का आरोप लगाया था. बैठक से पहले बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इन आरोपों पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इस तरह के आरोप विपक्षी गठबंधन की सहयोगात्मक भावना के अनुरूप नहीं हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top