Last Updated:
उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. शनिवार को सावन में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने घंटों मुलाकात की है. इसके बाद सीएम योगी की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात हुई है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को लामबंद करने में जुटे हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की है.
नई दिल्ली. शनिवार का दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए काफी अहम रहा. एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ, बागपत और गाजियाबाद में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद वे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिले. कुछ दिन पहले ही सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी. अब पीएम मोदी और नितिन नबीन से हुई इन मुलाकातों ने यूपी की राजनीति में कई अटकलों को जन्म दे दिया है. क्या यूपी की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है? क्या 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं? इन मुलाकातों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में यूपी में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से ही बिछनी शुरू हो गई है. सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे. दिल्ली दौरे के दौरान सीएम योगी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में उनसे उच्चस्तरीय मुलाकात की. यूपी चुनाव 2027 की तैयारी और जंतर मंतर पर GEN-Z आंदोलन तो इस मुलाकात के केंद्र में नहीं है?
#WATCH | Delhi: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrived at 7 Lok Kalyan Marg (7 LKM), the official residence of Prime Minister Narendra Modi in New Delhi. pic.twitter.com/ecwDn3HXHn