भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रिम्स जमीन घोटाला:तत्कालीन बड़गाईं सीओ और मौजूदा बेरमो एसडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार




रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को एक और गिरफ्तारी की। एसीबी ने रांची के बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी (सीओ) मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। वे वर्तमान में बोकारो के बेरमो में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर पदस्थापित थे। जांच में उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लेने और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद बीएनएस और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे एक दिन पहले 17 नवंबर को एसीबी ने तत्कालीन एलआरडीसी सह आईएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन समेत छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बिल्डर शुभम साबू, फर्जी रैयत और जमीन दलालों समेत पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मनोज की गिरफ्तारी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 1968-69 में रिम्स के लिए अधिग्रहीत 9.65 एकड़ जमीन को संगठित सिंडिकेट ने अवैध तरीके से बेच दिया। रिमांड में पूछताछ से खुलेंगे सिंडिकेट के राज एसीबी ने गिरफ्तार अधिकारियों की सूची राज्य सरकार को भेज दी है। इसके आधार पर इनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी ओर, एसीबी सभी गिरफ्तार अधिकारियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान सिंडिकेट को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों और बड़े भू-माफियाओं का पता लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि अधिकारियों पर किस स्तर से दबाव बनाया गया था। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर एसीबी आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top