भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रिम्स में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उद्घाटन आज



रांची|रिम्स में शुक्रवार को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ, कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह तथा रिम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) दिपेंद्र कुमार सिन्हा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top