![]()
भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेल और संबंधित मंडलों से गुजरने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है। नए नंबर जनवरी 2027 के पहले सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। रेलवे के मुताबिक, नंबरों में बदलाव से ट्रेनों के संचालन, ट्रैकिंग और समय-सारणी बनाने में आसानी होगी। धनबाद रेल मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ब्लैक डायमंड, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और टाटा-कटिहार एक्सप्रेस समेत 12 जोड़ी ट्रेनों को नए नंबर दिए गए हैं। इनमें से 4 जोड़ी ट्रेनें झारखंड के लिए चलेंगी या झारखंड से होकर गुजरेंगी। हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड और पटना-रांची जनशताब्दी 1 जनवरी 2027 से नए नंबरों से चलेंगी। टाटा-कटिहार एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के नए नंबर 2 से 8 जनवरी के बीच अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि जनवरी 2027 या उसके बाद की यात्रा की योजना बनाते और टिकट बुक करते समय नए नंबर देख लें। इधर, दिवाली बीतते ही छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। धनबाद, जमशेदपुर से बड़ी संख्या में लोग लोक आस्था का पर्व मनाने बिहार स्थित अपने गांव भी जाएंगे। उनका जाना शुरू हो गया है और स्टेशन परिसर में भी छठ के गीत गूंजने लगे हैं। किसी भी जमशेदपुर से बिहार जाने वाली बसों का किराया भी दोगुना बढ़ गया है। विशाखापत्तनम-पटना ट्रेन जामताड़ा होकर चलेगी
वहीं, छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और समय-सारणी में बदलाव किया है। इन ट्रेनों से बिहार और झारखंड के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आसनसोल मंडल के यात्रियों को भी इनका लाभ मिलेगा। ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-पटना जंक्शन पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर 2026 को रविवार शाम 19:25 बजे विशाखापत्तनम से रवाना होगी। यह अगले दिन सोमवार रात 20:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08587 पटना जंक्शन-विशाखापत्तनम पूजा स्पेशल 16 और 23 नवंबर को सोमवार रात 21:50 बजे पटना से रवाना होगी। यह यात्रा के तीसरे दिन बुधवार रात 00:30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। इस ट्रेन का आसनसोल मंडल के आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।
Source link