भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रोजगार के लिए महाराष्ट्र युवक का शव आया दो मासूम बेटों के...




भास्कर न्यूज | खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव में बुधवार की सुबह उस समय मातम पसर गया, जब महाराष्ट्र से 30 वर्षीय प्रिंस कुमार कन्नौजिया का शव दो दिन बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही गांव के मुखिया पति सतीश राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। बाद में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों एवं स्वजनों ने बताया कि प्रिंस कुमार कन्नौजिया ड्राइविंग कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पिछले माह ट्रक चलाने महाराष्ट्र गया था। शनिवार को ट्रक ड्राइविंग के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेचैनी महसूस होने पर उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर सीट पर ही आराम करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। ट्रक मालिक और उसके साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद बुधवार की सुबह शव गांव पहुंचा।ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस मिलनसार, मेहनती और व्यवहार कुशल युवक था। वह हमेशा गांव के लोगों की मदद के लिए तैयार रहता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग बेटों को छोड़ गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top