भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लाखों-करोड़ों दिल्‍लीवालों की मनचाही मुराद पूरी, 230 दिनों के बाद आई खुशखबरी...


होमताजा खबरDelhi

लाखों-करोड़ों दिल्‍लीवालों की मनचाही मुराद पूरी, 230 दिनों के बाद आई खुशखबरी

Last Updated:

Delhi AQI Report: दिल्‍ली-एनसीआर के साथ ही देश के अन्‍य हिस्‍सों में नौतपा के दौरान मौसम का अलग ही तेवर देखने को मिला है. तेज हवा के साथ बारिश की वजह से तापमान में उल्‍लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, दिल्‍ली में वायु प्रदूषण से लोगों को फौरी राहत मिली है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वेदर में इस तरह का बदलाव हुआ है.

लाखों-करोड़ों दिल्‍लीवालों की मनचाही मुराद पूरी, 230 दिनों के बाद आई खुशखबरीZoom

देश की राजधानी में बारिश और तेज हवा ने वायु प्रदूषण को काफी कम कर दिया है, जिससे लाखों-करोड़ों दिल्‍लीवालों ने राहत की सांस ली है. (फोटो: PTI)

Delhi AQI Report: देशभर में इन दिनों नौतपा का दौर चल रहा है. यानी भीषण गर्मी का समय. ऐसे वक्‍त में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में मौसम ने गजब तरीके से करवट बदला है. बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर के तटवर्ती इलाकों के साथ ही बिहार, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली-एनसीआर समेत अनेक हिस्‍सों में अलग-अलग मौसमी दशाओं की वजह से आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिन तक मौसम का यही रुख रहने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्‍ली में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई है, जिससे तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तेज हवा के साथ हुई बारिश का एक और सुखद परिणाम सामने आया है. दिल्‍लीवालों ने 230 दिनों के बाद सबसे साफ और स्‍वच्‍छ हवा में सांस लिया.

मई की भीषण गर्मी और नौतपा की तल्‍खी से जूझ रही दिल्ली को लगातार दूसरे दिन मौसम ने बड़ी राहत दी. शनिवार को राजधानी में तेज हवाएं, बादल और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. मौसम में आए इस बदलाव का असर केवल गर्मी पर ही नहीं बल्कि वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दिया. बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली ने पिछले 230 दिनों में सबसे स्वच्छ हवा का दिन दर्ज किया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री से अधिक कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

AQI में सुधार

राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शनिवार को गिरकर 85 पर पहुंच गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. यह 8 अक्टूबर के बाद सबसे कम AQI है. उस समय यह 80 दर्ज किया गया था. मई महीने में यह चौथा अवसर है, जब दिल्ली की हवा संतोषजनक कैटेगरी में रही. इससे पहले 4, 5 और 8 मई को AQI 88, 86 और 100 दर्ज किया गया था. शनिवार सुबह IMD ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मयूर विहार में सबसे अधिक 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 3.8 मिमी और सफदरजंग में 0.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा पीतमपुरा, पूसा, रिज और अयानगर में भी हल्की वर्षा हुई.

230 दिन के लंबे इंतजार के बाद दिल्‍ली का AQI 85 रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, बारिश की वजह से यातायात पर भी असर पड़ा. (फोटो: PTI)

मौसम का बदला तेवर

शाम 4:17 बजे मौसम विभाग ने उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया. इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई. नोएडा सहित एनसीआर के कई इलाकों में भी बिजली गिरने, तेज हवाओं और बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया गया. मौसम के प्रतिकूल प्रभाव का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा. खराब मौसम के कारण इंदौर, लेह और बेंगलुरु से दिल्ली आने वाली तीन उड़ानों को लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा.

सोमवार से फिर झुलसाने वाली गर्मी

यह राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली है. IMD के अनुसार, सोमवार 1 जून 2026 से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू होगी और 4 जून तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जून के दौरान कभी-कभार लू की स्थिति बन सकती है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों के चलते बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आते रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलती रहेगी.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top