भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में पिकअप वैन पलटी:टांगीनाथ धाम से लौट रहे सात लोग घायल;...




लातेहार में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोटाम मोड़ के समीप की है, जहां एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी घायल लातेहार प्रखंड के तरवाडीह गांव के निवासी हैं। टांगीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटाम मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए। तीन को रिम्स किया गया रेफर इस दुर्घटना में बजरंग प्रसाद, सविता देवी, रोहित कुमार, रम्भा देवी, अनिता देवी, सोनी देवी और संतोष प्रसाद घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों में बजरंग प्रसाद, रोहित कुमार और अनिता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार प्रखंड के उपप्रमुख राजकुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच सदर अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए कई जनप्रतिनिधि और नेता भी पहुंचे। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव आफताब आलम, सरयू मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुनील प्रसाद और संजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने घायलों के इलाज की जानकारी ली और उनके परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top