भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लैंडिंग के बाद देखिए कैसे आग का गोला बन गया IAF का...


होमवीडियोदेश

लैंडिंग के बाद देखिए कैसे आग का गोला बन गया IAF का विमान-VIDEO

X

title=

लैंडिंग के बाद देखिए कैसे आग का गोला बन गया IAF का विमान-VIDEO

 

arw img

Assam Plane Crash Video: असम के जोरहाट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स का विमान जोरहाट के रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के बाद अचानक हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि रनवे पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद पूरा एयरक्राफ्ट आग के गोले में बदल गया. घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान से ऊंची लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार विमान का पायलट गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और उसके बचने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत के सबसे अहम सैन्य एयरबेस में गिना जाता है. यह स्टेशन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां से पूर्वोत्तर के कई ऑपरेशन संचालित होते हैं. हादसे के तुरंत बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. तकनीकी खराबी, लैंडिंग फेलियर या किसी अन्य वजह की जांच की जा रही है. भारतीय वायुसेना की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top