![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले में जून माह की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को मानसून की सुस्ती के बीच दोपहर लगभग 1 बजे से शाम 4 बजे तक रुक रुककर जोरदार बारिश हुई। जो देर शाम 7 बजे बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी और हवाओं से मौसम पूरी तरह कूल हो गया है। बीते कुछ दिनों तक जहां मानसून की बेरुखी के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन थे, उन्हें काफी राहत हुई है तो वही दूसरी ओर बारिश और तेज हवाओं से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। बिजली और नगर परिषद के अनदेखी के वजह से नालियों का पानी सड़कों पर बहने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। मंगलवार को बिजली 24 घंटे में मात्र सात से आठ घंटे ही मिली। लंबे समय तक पावर कट रहने पर बिजली विभाग के अधिकारी अज्जू कच्छप से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगहों पर पोल व तार टूट गए हैं। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी भी आई है। जिसे ठीक करने में देरी हो रही है। खराबी दूर होते ही बिजली व्यवस्था पुनः सामान्य हो जाएगी। इधर समय-समय पर नगर परिषद क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं करने के कारण जाम पड़े नालियों का पानी थोड़ी बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा है। इधर नालियों का जाम रहने के कारण तरह-तरह के कीड़े मकोड़े भी पनपने लगे हैं। समय-समय पर डीडीटी का छिड़काव नहीं होने के कारण भी लोगों को कीड़े मकोड़े से जूझना पड़ रहा है। इधर दोपहर पूर्व धूप रहने से उमस लग रही थी। जिससे बारिश के बाद राहत मिली। विभाग ने बताया कि अगले 2 जुलाई तक प्रत्येक दिन दोपहर बाद दिन में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 3 जुलाई से मानसून का असर भी देखने को मिल सकता है। इस बीच दोपहर में उमस लग सकती है। जिले का अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। जून के बाद जुलाई में तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री तक रहेगा। लगातार जोरदार बारिश से किसानों को बीड़ा लगाने सहायक बताई गई है। बीते दिनों तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश के बाद यह घटकर 28 से 29 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में 2 से 3 एमएम तक बारिश हुई। इससे हवाएं ठंडी हो गई हैं। जिस कारण आगे भी मौसम कूल बने रहने की बात कही गई है। बारिश के क्रम में कई जगहों पर वज्रपात भी हुई है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश भगत ने कहा कि अभी बारिश शुरू होते हैं तरह-तरह के कीड़े मकोड़े पनपने लगेंगे। ऐसे में लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बारिश के क्रम में इंफेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है बारिश में भेजने से बचने के साथ गर्म भोजन वह बाहरी खान-पान से भी बचने की आवश्यकता है। बरसात के शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। खासकर बरसात के मौसम में किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की भी अपील की गई है।
Source link