भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालों पर आज मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा फंसा पैसा,...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 19 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 19 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की चाल का असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आती है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. साथ ही विशाखा नक्षत्र और इंद्र योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की इस स्थिति का प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. दिन की शुरुआत मंगलमय तरीके से होगी और सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से जिस काम को लेकर आप परेशान चल रहे थे, उसमें आज राहत मिल सकती है. आज आपके अंदर काम करने का उत्साह बना रहेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जरूरी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आज किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है.

व्यापार में दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है
व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन काफी शुभ बताया जा रहा है. व्यापार में पहले की अपेक्षा अच्छा लाभ मिल सकता है. यदि किसी व्यक्ति ने आपको पहले पैसे उधार दिए थे और लंबे समय से उसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे, तो आज वह पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. जो लोग काफी समय से कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल हो सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता की संभावना और बेहतर हो सकती है. आज मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.

नौकरी में लम्बे समय से अटका कार्य होगा पूरा
नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहने वाला है. कार्यस्थल पर आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से उसे समय पर पूरा कर सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए कई जरूरी काम आज आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि कार्यस्थल पर अपनी टीम के साथ तालमेल बनाकर रखें. किसी सहकर्मी से बेवजह विवाद या द्वेष की भावना न रखें.आपकी वाणी में मधुरता रहेगी तो लोग आपका सहयोग करेंगे और आपकी अच्छी छवि का लाभ आपको आने वाले समय में भी मिल सकता है.

घर में शांति का माहौल रहेगा
परिवार की बात करें तो आज घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहने वाला है. संतान की ओर से आपको संतुष्टि मिलेगी. बच्चों की सफलता या उनके व्यवहार से मन प्रसन्न हो सकता है. वहीं जीवनसाथी का भी आपको भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है. किसी जरूरी निर्णय में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. कुल मिलाकर परिवार के साथ आज अच्छा समय बीतेगा और मन को शांति मिलेगी.

आज का शुभ और अशुभ समय
वहीं आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर 2 बजकर 10 मिनट तक राहु काल रहेगा.इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.वहीं अहले सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा, जिसे बेहद शुभ समय माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, ध्यान और भगवान का स्मरण करना विशेष फलदायी माना जाता है.कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ, कामयाबी और पारिवारिक सुख के लिहाज से अच्छा रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top