भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, सामने आई...


Last Updated:

दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई की रात दुर्गाबाड़ी लेन स्थित एक घर में हुसैन अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से हेक्सा फ्रेम ब्लेड से शव के कई टुकड़े किए गए. आरोपियों ने शव के कुछ हिस्सों को प्लास्टिक की बोरी में भरकर ओयना टोंगरी की बंद खदान के पानी में फेंक दिया.

लोहरदगा पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री,सामने आया खतरनाक सचZoom

दोस्तों ने ही युवक को पीट-पीटकर मार डाला

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में एक दिल दहला देने वाली हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. जिस युवक के साथ दोस्ती निभाने का दावा किया जाता था, उसी के दो दोस्तों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव के कई टुकड़े किए और पहचान छिपाने के लिए उन्हें अलग-अलग जगह फेंक दिया. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मौके पर मौजूद लोग भी सन्न
मामला लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान का है. मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बंद खदान के पानी में एक बोरी पड़ी है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोली गई तो अंदर युवक का कटा हुआ सिर और दोनों पैर मिले. यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए.

दो आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद, शव की पहचान के लिए पुलिस ने तस्वीर जारी की. इसके बाद मृतक की पहचान न्यू आजाद बस्ती निवासी 22 वर्षीय हुसैन अंसारी के रूप में हुई. मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर विशेष जांच टीम बनाई गई. टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर तेजी से जांच शुरू की. लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने करीब सात घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर नगर निवासी 22 वर्षीय अरमान खान और दुर्गाबाड़ी लेन पावरगंज निवासी 25 वर्षीय मो. सहबाज अहमद उर्फ राज के रूप में हुई है.

ब्लेड से शव के कई टुकड़े किए
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई की रात दुर्गाबाड़ी लेन स्थित एक घर में हुसैन अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से हेक्सा फ्रेम ब्लेड से शव के कई टुकड़े किए गए. आरोपियों ने शव के कुछ हिस्सों को प्लास्टिक की बोरी में भरकर ओयना टोंगरी की बंद खदान के पानी में फेंक दिया. वहीं, बाकी हिस्सों को जंगल की झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे.

शव ले जाने में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हेक्सा फ्रेम ब्लेड और शव ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी (जेएच-08 के-1173) भी बरामद कर ली है. इस मामले में लोहरदगा थाना कांड संख्या 94/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और अंचल निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

शव के बाकी हिस्सों की तलाश
हालांकि, जांच अभी जारी है. पुलिस शव के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है. साथ ही हत्या के पीछे की असली वजह और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी गहन जांच की जा रही है. इस खौफनाक हत्याकांड ने लोहरदगा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top