Last Updated:
who is tmc it cell chief upasana chowdhury : पश्चिम बंगाल के बरूईपुर कांड के विरोध में निकाली गई रैली में टीएमसी आईटी सेल की नवनियुक्त अध्यक्ष उपासना चौधरी पर हुए हमले ने सियासी भूचाल ला दिया है. कलकत्ता हाई कोर्ट की इजाजत के बावजूद हुए इस बवाल और उपासना की बहादुरी ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है. जिस बहादुरी से उपासना प्रदर्शनकारियों से मुकाबला कर रही हैं, उससे पता चलता है कि बंगाल में किस तरह की राजनीति शुरू हो गई है.
कौन है यह बुलेटवाली टीएमसी की लीडर, जिससे हिल गया बंगाल?
बरूईपुर कांड: पश्चिम बंगाल की राजनीति इस समय अपने सबसे संवेदनशील और आक्रामक दौर से गुजर रही है. बरूईपुर में हुए एक नाबालिग के साथ रेप और मर्डर के बाद इंसाफ मांगने सड़कों पर उतरी तृणमूल कांग्रेस की रैली में बुधवार को जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस पूरे घटनाक्रम में टीएमसी के युवा चेहरे और नवनियुक्त आईटी सेल प्रमुख उपासना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बंगाल के ताजा हालात की गवाही दे रही है. उपासना बुलेट चला रही है और उसको चारों तरफ से प्रदर्शनाकारियों ने घेर रखा है. चोर तो तू चोर के नारे लगे रहे हैं. उपासना भी डटकर उनसबों का मुकाबला कर रही है. लेकिन आखिरकार उसका बुलेट गिर जाता है. जानिए सोशल मीडिया पर ‘बुलेट वाली लड़की’ उपासना कैसे टीएमसी की बागी फायर ब्रांड नेता सायोनी घोष का काट है? ममता बनर्जी ने जिसके लिए खुद अपने ही एक कार्यकर्ता को चांटा मार दिया. कौन है उपासना चौधरी?
क्या हाई कोर्ट के आदेश की उड़ी धज्जियां?
बरूईपुर कांड के विरोध में कोलकाता की सड़कों पर शांतिपूर्ण मार्च निकालने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने बाकायदा कलकत्ता हाई कोर्ट से अनुमति ली थी. कोर्ट के साफ निर्देश थे कि विपक्ष या प्रदर्शनकारियों को हैंड-माइक का उपयोग करने और शांतिपूर्ण मार्च निकालने की पूरी आजादी होगी. लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट रही. जैसे ही मार्च आगे बढ़ा, उपद्रवियों ने रैली को चारों तरफ से घेर लिया. सोशल मीडिया और एक्स (ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे टीएमसी आईटी सेल की अध्यक्ष उपासना चौधरी को सरेआम धक्का-मुक्की किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई.
🚨Look at how TMC IT Cell President @03upasana is being heckled and assaulted, while her colleagues are beaten in front of the police.This comes despite the Calcutta High Court permitting the rally. The police appear to stand by as mute spectators.