भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वज्रपात और आंधी का खतरा! रांची जमशेदपुर…. झारखंड के कई जिलों में...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. IMD ने 28 से 30 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ख़बरें फटाफट

वज्रपात और आंधी का खतरा... झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादलZoom

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम दो रंग दिखा रहा है. एक तरफ जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. वहीं, दूसरी ओर बादल के गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या आंधी की संभावना भी है. वहीं, राजधानी रांची, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य से थोड़ा कम है.

बता दें कि आज झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के करीब रहेगा. आज जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और डाल्टनगंज जैसे इलाकों में दिन का पारा 39-42 डिग्री तक पहुंच सकता है. पलामू, चाईबासा और गढ़वा संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है. इन जिलों का तापमान 43 डिग्री के करीब रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और चाईबासा जैसे दक्षिणी जिलों में गर्मी का असर अभी भी बरकरार है.

शहरों का तापमान और AQI

  शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 39/26 140
जमशेदपुर 43/29 150
हजारीबाग 41/26 160
धनबाद 42/28 150

IMD ने आज 28, 29 और 30 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाएं चल सकती हैं. जहां ये हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा से चलने की संभावना है. इसके अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है. साथ ही उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गुमला आदि में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिणी हिस्सों में आड गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना है. जबकि कुछ जगहों पर बादल राहत दे सकते हैं.

झारखंड में आने वाले दो-तीन दिनों में कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है. फिलहाल लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. बता दें कि गर्म हवाओं का असर अभी भी बना हुआ है. लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए. साथ ही पर्याप्त पानी पीना, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना और छाता या टोपी का इस्तेमाल करना जरूरी है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top