रांची| नगर निगम ने विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड 13 में दो परियोजनाओं की शुरुआत की। विधायक सीपी सिंह और महापौर रोशनी खलखो ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। पहली परियोजना के तहत सुषमा आरती के घर के पीछे से सफायर अपार्टमेंट तक आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बरसात में जलजमाव और गंदगी की समस्या कम हो सके। दूसरी परियोजना में रामहरि गार्डन के पास मकचुंद टोली में आरसीसी नाली के साथ स्लैब निर्माण का काम शामिल है, जिससे पैदल आवाजाही और क्षेत्र की स्वच्छता में सुधार होने की उम्मीद है। नगर निगम के अनुसार दोनों काम वार्ड के प्रमुख हिस्सों में जल निकासी को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं। मौके पर उप महापौर नीरज कुमार और पार्षद पवन तिर्की थे।
Source link