भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

होचर में झूलन और अनुष्ठान के साथ मंडा पूजा का हुआ समापन



सिटी रिपोर्टर | रांची रांची के होचर में तीन दिवसीय मंडा पूजन झूलन अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया। झूलन में 76 भोगता शामिल रहे। कार्यक्रम में कांके विधायक सुरेश बैठा, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, जिला परिषद सदस्य किरण देवी, समाजसेवी हरिनाथ साहू और दिलीप साहू अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि मंडा पूजा में सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिलता है। डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया कि बीते 21 दिनों से मंडा पूजन का अनुष्ठान चल रहा था और भोगताओं की कठोर साधना के बल पर वे जलते अंगारों पर चलकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था के साथ-साथ विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक एकता भी दिखाता है। किरण देवी, हरिनाथ साहू और दिलीप साहू ने इसे प्राचीन धरोहर बताते हुए भक्तों का स्वागत किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top