भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विक्षिप्त महिला ने फेंका था शहीद स्मारक पर कचरा



सिमडेगा| जिला मुख्यालय से सटे कोचेडेगा स्थित शहीद विजय सोरेंग स्मारक के चबूतरे पर बुधवार सुबह 7.30 बजे कचरा फेंके जाने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत जांच की। जांच में सामने आया कि कचरा 60 वर्षीय विक्षिप्त महिला ने छोड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला सिमडेगा बस स्टैंड के आसपास घूमती रहती है। वह अपने साथ कचरा रखती है। जहां रुकती है, वहीं कचरा छोड़ देती है। स्मारक को नुकसान पहुंचाने का कोई तथ्य नहीं मिला। किसी असामाजिक मंशा का भी कोई प्रमाण नहीं मिला। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद किया। चिकित्सा सहायता दी। देखभाल की व्यवस्था कराई। एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अफवाह फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। किसी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top