भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार:कहा- प्रिंस खान से...




धनबाद स्थित निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने बुधवार को धनबाद परिसदन में एक प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता सांसद ढुलू महतो द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों और व्यक्तिगत टिप्पणियों के जवाब में थी। विधायक चटर्जी ने इस दौरान सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके बयानों की कड़ी निंदा की। अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि सांसद ढुलू महतो के गैंगस्टर प्रिंस खान से कथित संबंध हैं। उन्होंने मांग की कि सांसद के व्हाट्सएप और अन्य संचार माध्यमों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। अरूप चटर्जी ने जिले में कोयला चोरी, अवैध खनन और अन्य मामलों की जांच राष्ट्रीय एजेंसियों से कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी जांच होती है तो उसमें उनका नाम भी शामिल किया जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। वर्तमान सांसद संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचा रहे: विधायक विधायक ने सांसद के बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले संसद में कॉमरेड ए.के. राय जैसे सांसद होते थे, जो तथ्यों और शालीन भाषा में अपनी बात रखते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद सार्वजनिक मंचों पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर राजनीतिक मर्यादा और संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। अरूप चटर्जी ने कहा कि देश के कई सम्मानित नेता, जिनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभभाई पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हैं, उनके भी सिर पर बाल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी कई सम्मानित व्यक्तियों का भी अपमान है। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए सांसद के उस बयान पर भी उन्होंने आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया था कि जिसका बेटा नहीं है, वह परिवार का दर्द क्या समझेगा। अरूप चटर्जी ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं और उन्हें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई बेटा गलत रास्ते पर चलकर कोयला चोरी जैसे कार्यों में शामिल हो, तो उससे बेहतर बेटियां हैं, जो परिवार और समाज का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना के भी विपरीत हैं। विधायक ने सांसद से लोकसभा में धनबाद में कथित कोयला चोरी और अवैध खनन का मुद्दा उठाने तथा निष्पक्ष जांच की मांग करने की अपील करते हुए कहा कि सच्चाई जांच के बाद स्वयं सामने आ जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top