भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विवाद में सिर पर पत्थर से हमला कर आरोपी फरार, प्राथमिकी दर्ज



क्राइम रिपोर्टर|रांची राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मंगल टावर के पास आपसी विवाद में एक 27 वर्षीय युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। इस हमले में युवक का सिर गंभीर रूप से फट गया। गंभीर हालत में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 12 टांके लगाए हैं। घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित साहिल चौधरी (27 वर्ष) अपने मित्र सुमित के साथ किसी काम से मंगल टावर के पास गए थे। सुमित को उसके बजाज ऑफिस के सहकर्मियों ने मिलने के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान सुमित का अपने ही ऑफिस के एक सहयोगी सुधांशु सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। साहिल चौधरी के अनुसार, जब वे अपने दोस्त सुमित को बचाने और बीच-बचाव करने आगे आए, तभी आरोपी सुधांशु सिंह ने पीछे से अचानक साहिल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया। हमले में साहिल का सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुधांशु अपने अन्य साथियों के साथ तुरंत फरार हो गया। पीड़ित ने मामले को लेकर लोअर बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top