भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विस परिसर में भाजपा का प्रदर्शन कोडरमा विधायक शामिल हुई



कोडरमा | झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के विधायकों ने जेपीएससी एवं जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक “नौकरी के दुश्मन” लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने जेपीएससी और जेपीएससी की भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच कराने, विवादित एवं त्रुटिपूर्ण परीक्षाओं को रद्द करने तथा पारदर्शी, निष्पक्ष और शीघ्र पुनर्परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की भी मांग की गई। प्रदर्शन में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और नियुक्तियों में हो रही देरी से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top