भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शंकर रवानी हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:बीजीएच में इलाज कराने पहुंचा था,...




बोकारो में शंकर रवानी हत्याकांड के करीब दो साल से फरार आरोपी नागेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) परिसर से उसे पकड़ा। वह वहां इलाज कराने पहुंचा था। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि नागेश्वर सिंह हरला थाना कांड संख्या 78/24 में नामजद आरोपी है। वह लक्ष्मण सिंह का बेटा और चेताटांड़, महुआटांड़ का निवासी है। अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पहले से दो मामले दर्ज हैं जांच के मुताबिक, हत्याकांड से पहले नागेश्वर ने रेकी की थी और साजिश रचने में उसकी भूमिका थी। सिटी डीएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, जांच और आरोपियों के बयान के आधार पर हत्याकांड में कुल 22 लोगों के नाम सामने आए। इनमें से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। मामले का मुख्य शूटर सिपु कुमार, जो बिहार के मोकामा का निवासी है, अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी राजू दुबे की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उस पर सीसीए लगाने की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पूछताछ के बाद नागेश्वर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top