भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में भाजपा ने पदयात्रा निकाली:झंडा मैदान से गांधी चौक तक पहुंचे...




गिरिडीह में मंगलवार को भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नारे के साथ पदयात्रा निकाली। पार्टी नेताओं ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन की आलोचना की। पदयात्रा झंडा मैदान से शुरू हुई। यह कचहरी चौक, कालीबाड़ी और बड़ा चौक से होते हुए गांधी चौक पहुंची। इसमें भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। इसमें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय, विधायक नागेंद्र महतो और जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी शामिल हुए। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से चिंतित कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। उन्होंने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। INDIA गठबंधन पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया आदित्य साहू ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करने की कोशिश हो रही है। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी व्यवस्था को निशाना बना रहे हैं। भाजपा नेताओं ने SIR पर कांग्रेस के रवैये की आलोचना की और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर तथ्य रखने की अपील की। झारखंड सरकार को भी निशाने पर लिया पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आम लोगों की सुरक्षा और बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार अपेक्षित कदम नहीं उठा रही है। पदयात्रा के जरिए भाजपा ने जहां शहर में अपनी सांगठनिक एकजुटता का प्रदर्शन किया। वहीं, SIR, कानून-व्यवस्था और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top