भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शाही बोले- घुसपैठ से बदली डेमोग्राफी, सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप



दुमका| झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही शुक्रवार को दुमका पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। शाही ने संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ को सबसे संवेदनशील मुद्दा बताया। कहा, यह आदिवासी समाज की आत्मा पर चोट है। इससे क्षेत्र की जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है। उन्होंने जनगणना के आंकड़ों का हवाला दिया। कहा, 1960 के दशक में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 46 प्रतिशत थी। 2011 की जनगणना तक यह 26 प्रतिशत रह गई। यही रफ्तार रही तो आने वाले 60 वर्षों में यह संख्या शून्य हो सकती है। उन्होंने घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को गद्दार बताया। राज्य में कर्मचारियों से लेकर वरीय अधिकारियों तक की तबादला-पोस्टिंग पैसे लेकर हो रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top