भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, समाहरणालय...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो अप्रैल और मई माह का वेतन नहीं मिलने से परेशान बोकारो जिले के पीजीटी एवं टीजीटी शिक्षकों ने शुक्रवार को संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले समाहरणालय पहुंचकर अपनी व्यथा प्रशासन के समक्ष रखी। शिक्षकों ने कहा कि वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। शिक्षकों ने बताया कि पिछले माह लंबे इंतजार और लगातार प्रयास के बाद मार्च महीने का वेतन मिला था। उस समय उम्मीद जगी थी कि अब वेतन भुगतान नियमित हो जाएगा, लेकिन अप्रैल और मई माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ग्रीष्मावकाश के दौरान जनगणना में लगे रहने के बावजूद उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने शीघ्र बकाया वेतन भुगतान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे अपनी मांगों को लेकर विभागीय सचिव और उच्च स्तर के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने को बाध्य होंगे। मौके पर झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ बोकारो अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ. अवनीश कुमार झा, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी, सचिव मुफीद आलम, डॉ. अजय कुमार पाठक, बिनोद कुमार महतो, डॉ. शशिकांत पांडेय, डॉ. अशरफ हुसैन, भरत कुमार महतो आ​दि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top