![]()
भास्कर न्यूज | सरायकेला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के कक्षा छह से आठ (भाषा) में सफल एवं नव अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसलिंग शुक्रवार को सरायकेला में संपन्न हुई। एनआर प्लस टू जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक चली इस प्रक्रिया में कुल 22 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की फाइल एक-एक कर जांची गई। उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चार अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार ने काउंसलिंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टेबल संख्या-01 पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपाट, शिक्षक तरुण कुमार सिंह, प्रभात कुमार माझी और दिनेश उरांव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं टेबल संख्या-02 पर संजय कुमार जोशी, अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार और राकेश प्रधान प्रतिनियुक्त थे। दोनों टेबलों पर अभ्यर्थियों की फाइलों और दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा टेबल संख्या-03 पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी। वहां प्रमोद जायसवाल, जीवन लोमगा, राकेश कुमार और पवन मर्दक तैनात थे। अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इस टीम को दी गई थी। वहीं टेबल संख्या-04 पर रिजर्व टीम के रूप में तपन महतो, पियूष रंजन और गणेश चंद्र कालिंदी को प्रतिनियुक्त किया गया था। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में संपन्न हुई। दस्तावेजों के क्रमवार सत्यापन और अलग-अलग टीमों की तैनाती से अभ्यर्थियों को व्यवस्थित ढंग से अपनी प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिली।
Source link