सिटी रिपोर्टर | रांची हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल ने 203वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ कराया। राम सिया राम के सामूहिक गायन और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। कार्यक्रम में बालाजी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई और भक्तों ने केसरिया पेड़ा, गुड़-चना, फल व काजू-मेवा का भोग अर्पित किया। प्रभुदयाल नारसरिया ने रामचरितमानस का पूजन कर पाठवाचकों का चंदन-वंदन किया। मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक-ढपली के स्वर में गणेश वंदना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ कराया, फिर संगीतमय सुंदरकांड में श्रद्धालु सहभागी बने। पाठ के बाद महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बताया कि आयोजन नियमित परंपरा के तहत आगे भी जारी रहेगा। मौके पर श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यकािरणी सदस्य राजेश ढांढनिया, हर्ष कृष्णा, अंकित कुमार आदि भक्त उपस्थित थे।
Source link