भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता: कलकत्ता पब्लिक स्कूल के 9 खिलाड़ी झारखंड टीम में...



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 से 17 मई तक आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के 9 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बालक वर्ग में अंकित कुमार, मंजीत कुमार, कृष्णा महतो और प्रिंस कुमार सिंह को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, सृजल सिंह, आकांक्षा कुमारी और रिया कुमारी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी। विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियंवदा झा और निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों को रायपुर के लिए रवाना किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top