भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रमिक अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प




भास्कर न्यूज | कथारा जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार स्थित खनिक स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने माल्यार्पण कर श्रमिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद एटक कार्यालय में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर झा ने झंडोत्तोलन किया। मजदूर प्रतिनिधियों ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शिकागो के उन श्रमिकों को नमन किया, जिन्होंने 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर अपने प्राण न्योछावर किए थे। वक्ताओं ने कहा कि 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन के अधिकार के लिए मजदूरों ने फांसी और आजीवन कारावास तक सहा। नेताओं ने चारों नए लेबर कोड का विरोध करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top