रांची | अल्बर्ट एक्का चौक स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में श्रीमद्भागवत कथा व पाठ का समापन विशेष पूजा के साथ हुआ। मातृकाश्रम रांची से आई परिव्राजिका माता स्थितात्मा पूरी ने बांग्ला नववर्ष के दिन से आरंभ हुए इस आयोजन में पूरे माह प्रतिदिन संध्या दो घंटे प्रवचन के साथ कथा-ज्ञान साझा किया। आयोजकों के अनुसार नियमित पाठ और व्याख्यान से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश मिला और बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए जुटे। पाठ के बाद प्रतिदिन विशेष प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर श्री दुर्गा बाड़ी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य, संदीप चौधरी, देवनाथ गांगुली, दीपेन्द्र नारायण घोष, रविन्द्र बनर्जी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
Source link