श्रीश्याम संकीर्तन दरबार में भजनों पर झूमतीं महिलाएं। भास्कर न्यूज|रामगढ़ श्रीश्याम बाबा के भक्तों ने कीर्तन दरबार सजाया। गोला रोड के मारवाड़ी धर्मशाला में दरबार में श्रीश्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। दरबार में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी विष्णु शर्मा ने संकीर्तन दरबार के यजमान संतोष कुमार सिंह व उनकी पत्नी प्रियंका सिंह से पूजा करवाई। पूजन के बाद ज्योत जागृत कर प्रज्वलित की गई। दरबार में श्रीश्याम भक्तों ने बाबा श्रीश्याम का दर्शन कर ज्योत पूजन की। यहां श्रीश्याम मंदिर रामगढ़ धाम के प्रधान पुजारी पंकज पांडेय व अन्य पुजारियों ने भी ज्योत पूजन की। यजमान ने संतोष सिंह ने अपने पुत्र अविचल देवांश सिंह (लड्डू) के जन्मदिन पर बाबा का संकीर्तन कराया। संतोष सिंह की बेटी कीर्ति करुणा व अवंकिता करुणा ने दरबार में भजनों की हाजिरी लगाई। जबकि बिहार भागलपुर के गायक बंटी राज और रांची की गायिका पूजा शर्मा के अलावा रामगढ़ के गायक कमल बगड़िया, पीयूष शर्मा, ध्रुव सिंह, इंदर अग्रवाल, हर्षित पटवारी, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा आदि ने भजनों पेश कर बाबा को रिझाया। दरबार में संकीर्तन में श्रीगणेश, हनुमान जी के साथ बाबा श्रीश्याम के भजनों की अमृता वर्षा होती रही। श्रीश्याम भक्तों ने भजन गाकर बाबा की आराधना कर भक्तों को झुमाया। भक्तों ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है.., दीनानाथ मेरी बात..,मेरे सर पर रख दो बाबा, मलिक म्हारो सांवरियो..,हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है…,ऐसे सज धज के बैठे हो की नजर ना लगे…, दरबार सांवरिया एसो सजो प्यारो…,जब तुमसा हो साथी तो क्यों फिक्र करुं मुझे तो सारी खुशियां तो तेरे दर पर मिलती है…, श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं…, भजनों पर देर रात तक श्रीश्याम की भक्ति रस में भक्त डूबे रहे। आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया । दरबार में श्रीश्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णु पोद्दार, श्री सत्यनारायण मंदिर सह मारवाड़ी धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष बिमल बुधिया, पिंटू अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल शर्मा, मनोज बंसल, उज्जवल बेरलिया, शुभम मोदी, नरेश अग्रवाल, सुशांत पांडेय, रवि अग्रवाल, जय अग्रवाल, रूपेश सांवरिया, शुभम सिंघल रिशु, मृत्युंजय केशरी, अनिल छाबड़ा, देवांश छाबड़ा, बंटी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निखिल गोयल, अनिल मित्तल, पवन कुमार, अछु कुमार, अनुप अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, प्रिया समेत अन्य मौजूद रहे।
Source link