भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संत निरंकारी मिशन ने 100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश




संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संत निरंकारी मिशन, जामताड़ा शाखा की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नामुपाड़ा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से किया गया। इस दौरान फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के करीब 100 पौधे लगाए गए। इसके बाद जामताड़ा राजपरिवार के राजा नित्यगोपाल सिंह, विद्यालय के सचिव रमेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य प्रभाकर महतो और शहर के व्यवसायी व समाजसेवी संजय परसुरामका ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आम, नीम, जामुन, आंवला, कटहल, काजू सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली। जामताड़ा के मुखी महात्मा प्रहलाद जी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ परियोजना सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आह्वान पर देशभर में चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण अभियान है। इसका उद्देश्य प्रकृति के साथ एकत्व स्थापित करना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top