Last Updated:
Marwar Junction Viral Video: राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रैक्टर को सड़क पर चलने के बजाय सीधे नाले के अंदर दौड़ते हुए देखा गया. यह अनोखा नजारा देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क की स्थिति खराब होने या पानी भराव की वजह से चालक ने यह अनोखा रास्ता चुना. हालांकि, इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में ट्रैक्टर का नाले के अंदर चलना लोगों के लिए आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं तो कुछ इसे लापरवाही करार दे रहे हैं.
पाली. अब तक आपने सड़कों और खेतों में ट्रैक्टर को दौड़ते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी गहरे नाले के भीतर ट्रैक्टर को सफाई करते देखा है? जी हां, कुछ ऐसा ही अनोखा और हैरान कर देने वाला नजारा इन दिनों मारवाड़ जंक्शन में देखने को मिल रहा है. आगामी मानसून में शहर को जलभराव के संकट से बचाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पारंपरिक तरीकों को छोड़, इस बार सीधे नाले के भीतर ट्रैक्टर और जेसीबी उतारकर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की जा रही है, ताकि मारवाड़ जंक्शन के लोगों को इस बार पानी भरने की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके.
अभियान के पहले चरण में रेलवे प्लेटफार्म संख्या चार के पास स्थित सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू किया गया. यह नाला बेहद संवेदनशील माना जाता है, जो डीएफसी से होकर सीधे काजीपुरा की ओर जाता है. नाले की अत्यधिक गहराई और उसमें सालों से जमा भारी गंदगी व सिल्ट को देखते हुए प्रशासन ने एक अनूठा प्रयोग किया. सफाई को गति देने के लिए सीधे ट्रैक्टर को ही नाले के भीतर उतार दिया गया. इसके साथ ही, विशालकाय जेसीबी मशीन की मदद से नाले में उगी भारी कटीली घास और जमा मलबे को बाहर निकाला गया. नाले के अंदर ट्रैक्टर चलते देख वहां से गुजरने वाले राहगीर भी हैरान रह गए.
रेलवे प्लेटफार्म के पास मुख्य नाले से शुरुआत
मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका प्रशासन ने मानसून के दस्तक देने से पहले ही पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए एक विशेष और सघन सफाई अभियान का शंखनाद कर दिया है. इस अभियान के तहत मुख्यालय पर लंबे समय से गंदगी और मलबे से अटे पड़े मुख्य नालों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है. जिससे लोगो को मानसून के दौरान परेशानी का सामना नही करना पडे.
जहरीले जीवों के खतरे के बीच काम जारी
केवल रेलवे क्षेत्र ही नहीं, बल्कि उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के पास बने नाले की भी पूरी मुस्तैदी से सफाई की जा रही है ताकि बारिश के दिनों में प्रशासनिक क्षेत्र में पानी का भराव न हो. सफाई के दौरान जमी हुई सिल्ट और कचरा हटने से कई जहरीले जीव और सांप भी बाहर निकलते देखे गए, जिससे एक बारगी काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया, लेकिन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए काम को लगातार जारी रखा गया है.
सभी मुख्य नालों का होगा कायाकल्प
मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी विक्रमसिंह राठौड़ ने मामले की गंभीरता को बताते हुए कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की मुस्तैदी से सफाई करवाई जा रही है, जिससे इस बार जलभराव की स्थिति पैदा ही न हो. कब्रिस्तान के पास स्थित नाले की सफाई हमने ईद से पहले ही पूरी कर ली थी. अब हमारा ध्यान शहर के बाकी मुख्य नालों पर है.
इस बार दरिया नही बनेगी सडके
रेलवे प्लेटफार्म और एसडीएम ऑफिस के बाद अब जल्द ही बेरवा बस्ती के पास का नाला, सोजत बाईपास स्थित नाला और कोर्ट चौराहा से अंडर ब्रिज नहर की भी पूरी तरह मशीनों द्वारा सफाई करवा दी जाएगी. प्रशासन का यह सख्त और अनूठा रुख देखकर स्थानीय निवासियों ने भी राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इस बार बारिश में मारवाड़ जंक्शन की सड़कें दरिया नहीं बनेंगी.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें