Last Updated:
Kolkata Protest: कोलकाता में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन शुरु हो चुका है. इसी बीच खबर आ रही है कि 7-प्वाइंट (पार्क सर्कस) क्रॉसिंग पर भीड़ और पुलिस के आमने सामने से हालात तब बेकाबू हो गए है. दरअसल, माइनॉरिटी समुदाय के लोग सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर पाबंदी और बुलडोज़र की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. उग्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की खबर आ रही है. पुलिस ने नमाजियों को जब रोकने की कोशिश की, तो उग्र भीड़ ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया गया है.
कोलकाता में भीड़ ने काटा गदर.
Kolkata Protest: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस के एक्शन के बाद बवाल मच गया है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक 7-प्वाइंट क्रॉसिंग (पार्क सर्कस क्षेत्र) के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है. यह बवाल सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर लगी पाबंदी और हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई हवड़ा स्टेशन इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, इलाके के लगभग 200 से 250 अल्पसंख्यक प्रदर्शनकारी प्रशासन के बुलडोज़र अभियान का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि उन्हें सड़क पर नमाज़ अदा करने की अनुमति दी जाए. वे इलाके के अन्य लोगों से भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे थे.
मौलाना का सरकारी आदेश पालन करने की अपील
कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कासमी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने और केवल विशेष अनुमति से ही इसकी इजाजत देने के सरकारी फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन के लिए है, नमाज पढ़ने के लिए नहीं. सरकारी आदेश का पालन करें.
पुलिस ने रोका तो शुरू हुआ पथराव
हालात तब पूरी तरह बेकाबू हो गए जब पुलिस ने भीड़ को सड़क पर प्रदर्शन करने और नमाज पढ़ने से रोकने का प्रयास किया. पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने कानून हाथ में लेते हुए पुलिस बल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. बीच सड़क पर अचानक हुए इस पथराव से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और राहगीरों में दहशत फैल गई.
RAF ने संभाला मोर्चा
हिंसा और पथराव की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभालते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.
कोलकाता में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प कहां हुई?
यह हिंसक झड़प कोलकाता के प्रसिद्ध 7-प्वाइंट (पार्क सर्कस) इलाके के पास हुई.
प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर किस बात का विरोध कर रहे थे?
प्रदर्शनकारी प्रशासन द्वारा की गई बुलडोज़र कार्रवाई और सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर लगाई गई पाबंदी का कड़ा विरोध कर रहे थे.
पुलिस के रोकने पर उग्र भीड़ ने क्या प्रतिक्रिया दी?
जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए.
हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने किसे तैनात किया?
पथराव और हिंसा की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत भारी पुलिस बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को मौके पर तैनात किया गया.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें