भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सफलता पाने के लिए केवल परिश्रम ही पर्याप्त नहीं : मेधा



सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में नेक्स्टजेन करियर समिट-2026 का आयोजन किया गया। स्काई हाई एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में डीएवी झारखंड जोन-के के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। देश के 20 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। शुभारंभ डीएवी सेक्टर-2सी की प्राचार्या अनुराधा सिंह, डीएवी सेक्टर-8बी के प्राचार्य अनुपल सागर, डीएवी सेक्टर-9ई के प्राचार्य सुनील कुमार तथा डीएवी सेक्टर-6 की प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल परिश्रम ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही समय पर सही दिशा का चुनाव भी अत्यंत आवश्यक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top