भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सबसे पहले पहुंचे कांग्रेस विधायक, जयराम लास्ट में



झारखंड में गुरुवार को हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा परिसर सुबह से शाम तक राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना कर गले में माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। लगभग उसी समय कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और झामुमो समर्थित उम्मीदवार बैजनाथ राम भी मतदान के लिए पहुंचे। कांग्रेस विधायक सुबह 9.10 बजे एकजुट होकर विधानसभा पहुंचे। इसके दो मिनट बाद झामुमो विधायक भी पहुंचने लगे। सुबह 9.35 बजे एनडीए के सभी 24 विधायक एक साथ बस से विधानसभा पहुंचे। सबसे आखिर में दोपहर 12.05 बजे जेएलकेएम विधायक जयराम महतो पहुंचे। दोपहर 1.25 बजे तक सभी विधायकों ने मतदान कर दिया और प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो गई। शाम 5 बजे काउंटिंग शुरू हुई। एक घंटे के भीतर विधानसभा परिसर के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। करीब 6.15 बजे भाजपा विधायक बाहर आए और जीत की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा विधानसभा से निकल गए। कुछ देर बाद कांग्रेस प्रभारी के. राजू, मंत्री और विधायक भी रवाना हो गए। सुबह की सहज शुरुआत का दिन शाम तक पूरी तरह सियासी संदेशों में बदल चुका था। जानिए कितने बजे क्या हुआ



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top