भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरकारी नौकरी के लिए गजब का जुनून, तमिलनाडु में बिजली के खंभे...


होमताजा खबरदेश

सरकारी नौकरी पाने की जिद, बिजली के खंभे पर चढ़कर फिटनेस टेस्ट दे रहीं महिलाएं

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

सरकारी नौकरी के लिए गजब का जुनून तमिलनाडु के कोयंबटूर में देखने को मिला. यहां बिजली विभाग में फील्ड असिस्टेंट पद के लिए महिलाएं बिजली के खंभों पर चढ़कर फिटनेस टेस्ट दे रही हैं. करीब 25 से 30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ने के साथ उन्हें भारी लोहे का क्रॉस-आर्म उठाना और उसे ऊपर फिट करना होता है. 11 नवंबर को शुरू हुई इस चयन प्रक्रिया के पहले दिन 139 उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें 59 महिलाएं थीं. सुरक्षा बेल्ट और अन्य उपकरणों के साथ महिलाएं पूरे आत्मविश्वास से चुनौती पूरी कर रही हैं.

सरकारी नौकरी पाने की जिद, बिजली के खंभे पर चढ़कर फिटनेस टेस्ट दे रहीं महिलाएंZoom

कोयंबटूर में बिजली विभाग के फील्ड असिस्टेंट पद के लिए महिलाएं 25-30 फीट ऊंचे बिजली के खंभों पर चढ़कर फिटनेस टेस्ट दे रही हैं. (फोटो सोशल मीडिया)

सरकारी नौकरी पाने का सपना हो तो मुश्किल से मुश्किल चुनौती भी छोटी पड़ जाती है. तमिलनाडु के कोयंबटूर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. यहां बिजली विभाग में फील्ड असिस्टेंट बनने के लिए महिलाएं बिजली के खंभों पर चढ़कर फिटनेस टेस्ट दे रही हैं. कोई भारी लोहे का सामान उठा रही है तो कोई सुरक्षा बेल्ट और औजारों से लैस होकर करीब 25 से 30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ रही है. इस परीक्षा में महिलाओं का उत्साह और हिम्मत देखकर लोग भी हैरान हैं. खास बात यह है कि उम्मीदवारों को सिर्फ खंभे पर चढ़ना ही नहीं है बल्कि ऊपर पहुंचकर लोहे का क्रॉस-आर्म फिट करना और फिर सुरक्षित नीचे उतरना भी है.

BBC की रिपोर्ट के अनुसार यह फिजिकल टेस्ट तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (टीएनपीडीसीएल) की ओर से आयोजित की जा रही है. 11 नवंबर से शुरू हुई चयन प्रक्रिया के पहले दिन करीब 139 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. इनमें 59 महिलाएं शामिल थीं. परीक्षा कोयंबटूर के टाटाबाद स्थित बिजली बोर्ड परिसर में हो रही है. तीन दिनों तक चलने वाले इस टेस्ट में उम्मीदवारों की ताकत के साथ उनकी फुर्ती और काम करने की क्षमता भी परखी जा रही है. महिलाओं की भागीदारी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बिजली के खंभों पर चढ़ना और ऊंचाई पर उपकरणों के साथ काम करना आसान नहीं होता. इसके बावजूद उम्मीदवार पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में जुटी हैं.

भारी सामान उठाने से लेकर खंभे पर चढ़ने तक की चुनौती

फील्ड असिस्टेंट के लिए होने वाले फिटनेस टेस्ट में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है. सबसे पहले उन्हें भारी लोहे के क्रॉस-आर्म उठाने होते हैं. इसके बाद सुरक्षा बेल्ट और टूल बेल्ट पहनकर बिजली के खंभे पर चढ़ना होता है. खंभे की ऊंचाई करीब 25 से 30 फीट रखी गई है. ऊपर पहुंचने के बाद उम्मीदवारों को क्रॉस-आर्म फिट करना होता है. फिर तय समय के भीतर सुरक्षित तरीके से नीचे उतरना भी परीक्षा का हिस्सा है.

सुरक्षा के इंतजाम के बीच दिखा महिलाओं का आत्मविश्वास

इस कठिन टेस्ट के दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है. खंभों के नीचे जाल बिछाए गए हैं. उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है. सामने आए वीडियो में महिलाएं बिना घबराए खंभों पर चढ़ती दिखाई दे रही हैं. कुछ महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में भी यह चुनौती पूरी कर रही हैं. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला हाल ही में मां बनी थीं. इसके बावजूद वह फिटनेस टेस्ट देने पहुंचीं. उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और अच्छी सरकारी नौकरी पाने के लिए वह यह परीक्षा दे रही हैं.

आखिर क्या होता है फील्ड असिस्टेंट का काम?

बिजली विभाग में फील्ड असिस्टेंट की जिम्मेदारी सिर्फ दफ्तर तक सीमित नहीं होती. उन्हें बिजली की लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए फील्ड में जाना पड़ता है. कई बार ऊंचाई पर चढ़कर काम करना होता है. भारी उपकरण संभालने के साथ मुश्किल परिस्थितियों में भी ड्यूटी निभानी पड़ सकती है. इसलिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता पर खास जोर दिया जा रहा है.

पहले दिन 59 महिलाओं ने लिया हिस्सा

11 नवंबर को हुए पहले दिन के टेस्ट में कुल 139 उम्मीदवार पहुंचे थे. इनमें 59 महिलाएं थीं. उम्मीदवारों को कॉल लेटर के आधार पर बुलाया गया है. फिटनेस टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंचेंगे. कोयंबटूर के अलावा तमिलनाडु के दूसरे जिलों में भी फील्ड असिस्टेंट पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है.

सोशल मीडिया पर महिलाओं की हिम्मत की चर्चा

बिजली के खंभों पर चढ़ती महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. कई लोग इसे महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता की मिसाल बता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस तरह के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण काम में महिलाओं की भागीदारी को लेकर सवाल भी उठाए हैं. हालांकि परीक्षा में शामिल महिलाओं का संदेश साफ है. वे भी पुरुषों की तरह मेहनत करने और जिम्मेदारी उठाने में सक्षम हैं. उनके लिए सबसे अहम बात नौकरी पाने का मौका और अपनी क्षमता साबित करना है.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top