भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरिया के सिंगदाहा में पीसीसी सड़क और छत्रबाद में नाली का शिलान्यास




भास्कर न्यूज|बड़की सरिया सरिया प्रखंड के सिंगदाहा और छत्रबाद गांव में शुक्रवार को जिला परिषद मद से स्वीकृत करीब 15 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास हुआ। सरिया मध्य जिला परिषद सदस्य, आजसू केंद्रीय नेता अनूप पाण्डेय ने आधारशिला रखी। नावाडीह पंचायत के सिंगदाहा गांव में दुर्गा मंदिर से निर्मल महतो के घर तक करीब 410 फीट पीसीसी सड़क बनेगी। इस पर करीब 5 लाख रुपए खर्च होंगे। छत्रबाद गांव में करीब 10 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण योजना शुरू हुई। पांडेय ने कहा कि पूर्व आवंटित योजनाओं के तहत नावाडीह पंचायत क्षेत्र में पीसीसी सड़क, छत्रबाद में नाली निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील की। कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों को बेहतर सड़क, जल निकासी व्यवस्था मिलेगी। कार्यक्रम में नावाडीह पंचायत की मुखिया हेमंती देवी, पंचायत समिति सदस्य दिश्वर दास, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजीत साव, सुभाष राणा, चंद्रशेखर यादव, बीरेंद्र यादव, उमेश यादव, अशोक यादव, सिकंदर वर्मा, उमेश पासवान, इंद्रदेव वर्मा, दीपू यादव, गौरव वर्मा, भोला यादव आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top