![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस बोकारो के महात्मा गांधी सम्मेलन कक्ष में थ्योरी ऑफ नॉलेज पर एक विशेष क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय दर्शन के सांख्य सिद्धांत और प्रमाणों से परिचित कराकर शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाना था। इस इंटरेक्टिव सत्र में शिक्षकों ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक क्लासरूम से जोड़ने के गुर सीखे, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल सके।रिसोर्स पर्सन डीपीएस चास की निदेशक सह प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने ध्यान और आत्म-मूल्यांकन गतिविधि के साथ की। कहा कि हम स्वयं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, इसलिए अपनी व्यक्तिगत भलाई को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
Source link