भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांवलिया सेठ के खजाने में फिर हुई करोड़ों की बरसात! दूसरे चरण...


Last Updated:

Sanwaliya Seth Mandir: मेवाड़ के आराध्य श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था एक बार फिर देखने को मिली. मंदिर में दान राशि की दूसरे चरण की गिनती के बाद कुल संग्रह 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपये तक पहुंच गया. देशभर से आने वाले श्रद्धालु नकद, आभूषण और अन्य रूपों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं, जिससे हर बार दान राशि उल्लेखनीय रहती है. मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में पारदर्शी तरीके से गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई. सांवलियाजी धाम राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी आस्था का प्रतीक स्वरूप उदारतापूर्वक दान करते हैं.

ख़बरें फटाफट

सांवलियाजी मंदिर में दूसरे चरण की गिनती में निकले 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रु.Zoom

सांवलियाजी के दरबार में आस्था का महासैलाब

उदयपुर: मेवाड़ के आराध्य श्री सांवलियाजी मंदिर के मासिक भंडार की गिनती लगातार जारी है और दान राशि का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है चतुर्दशी पर खोले गए भंडार की गिनती का दूसरा चरण बुधवार को पूरा हुआ.दो राउंड की गिनती के बाद अब तक कुल 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपये की दान राशि सामने आ चुकी है. हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है, क्योंकि अभी बड़ी मात्रा में नोटों, सिक्कों और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों की गिनती और वजन होना बाकी है. ऐसे में इस बार भंडार की कुल राशि में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है.

मंदिर मंडल के सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि पहले चरण में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये की गिनती पूरी हुई थी. वहीं बुधवार को दूसरे चरण में 6 करोड़ 49 लाख रुपये की गिनती की गई.इस तरह दो दिनों में अब तक कुल 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपये की गणना पूरी हो चुकी है.गिनी गई राशि को उसी दिन बैंक में जमा भी करवा दिया गया.

बैंक अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न
मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी भंडार में बड़ी संख्या में नोट, सिक्के और श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण मौजूद हैं. इनकी गिनती और वजन पूरा होने के बाद ही इस बार के भंडार का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा. बुधवार सुबह मंदिर में राजभोग आरती के बाद भंडार की गिनती शुरू की गई.मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की मौजूदगी में शाम तक लगातार नोटों की गिनती होती रही. पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन और बैंक अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई.

अभिषेक किया और आकर्षक श्रृंगार के बाद राजभोग
भंडार की गिनती के बीच मंदिर की नियमित धार्मिक गतिविधियां भी पहले की तरह जारी रहीं. सुबह भगवान श्री सांवलियाजी का गंगाजल से अभिषेक किया गया और आकर्षक श्रृंगार के बाद राजभोग आरती हुई. दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे. एक ओर भंडार की गिनती चलती रही तो दूसरी ओर दर्शन और पूजा-अर्चना का क्रम बिना किसी रुकावट के जारी रहा. अब श्रद्धालुओं की नजर भंडार की अंतिम गणना पर टिकी हुई है, जिसमें दान राशि के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top