भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान पर FIR:विधायक अरूप चटर्जी का...




निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दोनों के खिलाफ निरसा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। विधायक ने दावा किया कि हाल ही में उनके द्वारा सांसद के अवैध कारोबार और प्रिंस खान से संबंधों की जांच की मांग के बाद उन्हें प्रिंस खान की ओर से धमकी भरा संदेश मिला था। अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि प्रिंस खान, ढुलू महतो के इशारे पर धनबाद में लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलता है और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देता है। विधायक ने यह भी दावा किया कि ढुलू महतो और प्रिंस खान की दोस्ती जेल में हुई थी और उनके बीच पुराने संबंध हैं। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने पर जोर दिया विधायक चटर्जी ने सांसद ढुलू महतो के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पहले धमकी मिली थी। अरूप चटर्जी ने पूछा कि यदि ऐसा था तो इस जानकारी को सार्वजनिक करने में देरी क्यों की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने पर जोर दिया। अरूप चटर्जी ने यह भी दावा किया कि प्रिंस खान भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है। इसलिए, उसकी गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है। प्रेस वार्ता के अंत में विधायक ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी ढुलू महतो और प्रिंस खान की होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top